'गैस चेंबर' में तब्दील हुई दिल्ली, पॉल्यूशन देख 10वीं-12वीं को छोड़ बाकी सभी स्कूल बंद

'गैस चेंबर' में तब्दील हुई दिल्ली, पॉल्यूशन देख 10वीं-12वीं को छोड़ बाकी सभी स्कूल बंद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन को मद्देनजर 10वीं-12वीं को छोड़ बाकी सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के कई इलाकों का AQI रविवार को 450 से 500 के बीच दर्ज किया गया, जो हैजार्डस यानी जानलेवा कैटेगरी में आता है।

दिल्ली सरकार ने पॉल्यूशन पर काबू करने के लिए GRAP 4 यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान कैटेगरी 4 लागू किया है, जिसके तहत स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।