रायपुर में 9 और 10 मई को होगा भव्य हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की विधायक पुरन्दर मिश्रा की अपील

रायपुर में 9 और 10 मई को होगा भव्य हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की विधायक पुरन्दर मिश्रा की अपील

रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 9 एवं 10 मई 2026 को भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति की ओर से आमंत्रण पत्र जारी कर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान “हरे राम, हरे राम, राम-राम, हरे-हरे। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे॥” महामंत्र का संकीर्तन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 8 मई 2026 को शाम 4:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 9 मई को दोपहर 12 बजे महामंत्र नाम उच्चारण होगा। 10 मई 2026, रविवार को पूर्णाहुति, बैठक एवं महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर 2 बजे बैठक रखी गई है।

इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न स्थानों से आमंत्रित कीर्तन मंडलियां भी भाग लेंगी। इनमें श्री राधे कीर्तन मंडली गौरेला (सरायपाली), कीर्तन मंडली बिजेपुर (सांकरा), लिपास पाली झारसुगुड़ा, केन्दुडीही झारसुगुड़ा, हिलीपाली बरगढ़ एवं कुलता बरगढ़ (ओडिशा) की मंडलियां शामिल होंगी।

आयोजन स्थल श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर, रायपुर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन का आनंद लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।