पावर हाउस फ्लाईओवर से कूदकर 21 वर्षीय युवती की मौत, एम्स में चल रहा था मिर्गी का इलाज

पावर हाउस फ्लाईओवर से कूदकर 21 वर्षीय युवती की मौत, एम्स में चल रहा था मिर्गी का इलाज
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पावर हाउस फ्लाईओवर से छलांग लगाने के कारण 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है। सुबह के वक्त वॉक करने के लिए घर से निकली युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूनम अहिरवार लंबे समय से मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। घटना की सुबह वह अपने पिता से वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन इसी दौरान उन्होंने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि क्या घटना के वक्त युवती को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया, या फिर यह आत्महत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस सभी संबंधित बिंदुओं और परिजनों के बทยनों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।