दैनिक राशिफल: किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 17 नवंबर का राशिफल

दैनिक राशिफल: किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 17 नवंबर का राशिफल

नई दिल्ली। रविवार का दिन विशेष है। आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मिथुन राशि वाले कल कुछ टेंशन में रह सकते हैं। जानें यहां अन्य राशियों का हाल।

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर थकान बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा और राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन टेंशन भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय मे लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में उलझनो भरा रहने वाला है। काम अधिक रहने के कारण आपको बेवजह टेंशन रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी काम को कर सकते हैं। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी समस्याएं भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में अच्छा धन लगा सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने घरेलू कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। माता- पिता से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। वरिष्ट सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान है, वह अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपकी पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपको टेंशन देंगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपने घरेलू कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप दोनों की खूब पटेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप मिलकर निभाएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी नए मित्र से मुलाकात होगी।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन टेंशन भरा रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी पर डिपेंड ना रहे कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

मकर राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और आपको टीमवर्क के जरिए कोई काम करके लोगों को हैरानी होगी। आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई काम ना करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी एक नई पहचान बनेगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आध्यात्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। 

मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बेवजह बातचीत में पड़ सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको कुछ समस्याएं आ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।