श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया उत्तम शौच धर्म
रायपुर। दिगंबर जैन समाज का पावन दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस पर कचना स्थित अमलतास कैसल परिसर के 1008 श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ‘उत्तम शौच धर्म’ की आराधना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर श्रीजी को पाण्डुक शिला पर विराजित कर अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। नित्य पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने दस लक्षण विधान की,उपरोक्त अवसर पर श्री कमल जैन विपिन जैन एवं अजित हर्षित जैन परिवार को शांति धारा करने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ... जैन संप्रदाय के 9 वे तीर्थंकर 1008 श्री पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाड्डू अर्पण किया गया.
उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी...
विजय जैन..
91112 10123
admin



