Crime Breaking : रायपुर में रंजिश के कारण चाकू से गोदकर दो लोगों की हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की रंजिश के चलते चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपियों की तलाश जारी है।

admin 




