ढाई साल का मिशन मोड हुआ ऑन सीएम ने बनाई रिजल्ट ओरिएंटेड टीम

ढाई साल का मिशन मोड हुआ ऑन सीएम ने बनाई रिजल्ट ओरिएंटेड टीम

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों के प्रभार बदले

रायपुर। विष्णुदेव सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं। बचे हुए ढाई साल में सरकार को जमीन पर नतीजे लाने हैं। जाहिर है, सरकार अब किसी तरह की कोताही के मूड में नहीं है। सरकार की योजनाओं को जमीन पर अमल में लाना प्रशासनिक महकमे के हिस्से हैं, लिहाजा नतीजे देने वाले अफसरों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। इस सूची में सात कलेक्टरों को हटाकर नए चेहरों की तैनाती की गई है। कहा जा रहा है कि बलरामपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद हटाया गया है। 

कलेक्टरों को सख्त संदेश
तबादला सूची में कुल सात जिलों के कलेक्टरों को को बदला बदला गया है। सूरजपुर इनमें से रेना जमील को और विश्वदीप को बीजापुर कलेक्टर बनाया गया हैं, जबकि 5 प्रमोटी आईएएस अफसरों में चंदन त्रिपाठी को बलरामपुर, पुष्पा साहू को कोरिया, संतोष देवांगन को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, संतन देवी जांगड़े को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और पद्मिनी भोई को सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

सूबे में आईएएस अफसरों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची आखिरकार जारी कर दी गई। इसमें 42 आईएएस अफसरों के तबादले हुए, जिनमें एसीएस स्तर से लेकर कलेक्टर तक शामिल रहे। इन तबादलों के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी नई प्रशासनिक टीम तैयार कर ली है, जो आगामी चुनाव तक तैनात रहेगी।

फोकस में नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास और पीडब्ल्यूडी साय सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ढाई साल का समय शेष है और सरकार निकाय, ग्रामीण विकास और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों पर खास जोर दे रही है। इन विभागों में होने वाले बेहतर कामकाज ही सरकार की छवि बनाते और बिगाड़ते हैं। सरकार इन बातों को बखूबी समझ रही है। कहा जा रहा है कि इसलिए ही इन विभागों में आक्रामक प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को तैनात किया गया है।

गृह एवं जेल विभाग महिला अधिकारी
पहली बार महिला अधिकारी की तैनाती हुई सिंह को इस अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह वित्त विभाग अब डॉ. रोहित् यादव संभालेंगे। इससे पहले तक यह जिम्मा मुकेश बंसल देख रहे थे। उन्हें पीडब्ल्यूडी और छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्कर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में एक समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के कामों में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री नाराजगी जता चुके थे। सबसे ज्यादा चर्चा बसवराज एस के मुख्यमंत्री बाहर होने को लेकर रही। उन्हें अब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग का प्रभार सौंपा गया है।