ये है सोने का सबसे हेल्दी पोजिशन, जाने किस करवट सोना चाहिए

ये है सोने का सबसे हेल्दी पोजिशन, जाने किस  करवट सोना चाहिए

नई दिल्ली। दिन भर काम करने के बाद रात को सुकून की नींद हमारे लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद नहीं होने से हमारा मूड हमेशा चिड़चिड़ा रहेगा और कोई काम ढंग से नहीं हो पाएगा। सवाल यह है कि हम रात में सोए कैसे, मसलन किस करवट सोना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक रात में बाई करवट लेकर सोने से फायदा होता है। इससे पेट संबंधी कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। बाई करवट सोने से अगर गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है तो वह दूर हो जाती है। अध्ययन में भी पाया गया है कि रात को बाई करवट सोने से पेट का एसिड कम बनता है जिसके कारण फूड नली का रास्ता क्लीयर हो जाता है। लेकिन हालिया रिसर्च की मानें तो बाई करवट सोने का नुकसान भी है। रिसर्च में कहा गया है कि बाई करवट सोने से हार्ट पर दबाव पड़ सकता है।