सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठण्ड
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन लगातार हो रहा है, लेकिन फिलहाल हवाओं की गति धीमी है, जिससे ठंड ने अभी जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर साफ देखा जा रहा है, जबकि राजधानी रायपुर में सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। अगले एक हफ्ते में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है, हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, जैसे अंबिकापुर और बलरामपुर, में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। बाकी जिलों में तापमान की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। रविवार को राजधानी रायपुर में मौसम मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले तीस वर्षों में इस समय का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि ठंडी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड का असर तेज हो सकता है। नागरिकों को मौसम में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

admin 




