टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा बैठना देता है गंभीर बीमारियों को दावत, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा बैठना देता है गंभीर बीमारियों को दावत, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको कई तरह की बीमारियां दे सकती है। जी हां! अधिकतर लोग टॉयलेट में जाकर या तो फोन चलाते हैं या फिर अखबार पढ़ते हैं और दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है। लेकिन  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा नहीं बैठना चाहिए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को टॉयलेट में 5 से 10 मिनट से अधिक  समय नहीं बिताना चाहिए। लंबे समय तक बैठे रहने से पेल्विक एरिया पर दबाव ज्यादा पड़ सकता है, एनल मसल्स कमजोर होना और पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। टॉयलेट सीट ओवल शेप की होती है जिससे बट कंप्रेस हो जाते हैं और रेक्टम की पोजिशन बहुत नीचे हो जाती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के एक डॉ. ने कहा- 'यह आदत बवासीर और कमजोर पेल्विक मसल्स के खतरे को बढ़ाती है।' डॉक्टर ने आगे बताया कि जब मरीज मेरे पास शिकायतें लेकर आते हैं, तो मुख्य तौर पर जिस कारण से वे बीमार होते हैं, वह है टॉयलेट सीट पर बहुत अधिक समय तक बैठना। 

साथ ही जबरदस्ती दबाव डालने से बवासीर का खतरा बढ़ता है। टॉयलेट में अपने फोन को स्क्रॉल करने वाले लोग समय का ध्यान नहीं रखते हैं और बैठे-बैठे अपनी मसल्स पर दबाव डालते हैं। आजकल, हम टॉयलेट सीट पर अधिक समय बिताने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी बहुत तेजी देख रहे हैं, और यह एनोरेक्टल ऑर्गन्स और पेल्विक फ्लोर के लिए बहुत अन्हेल्दी है।