नौकरी के बहाने 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, परिजनों के दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दरसल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नौकरी का झांसा देकर एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि रात भर उसे कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। कहीं नाबालिग शिकायत न कर दे, इस दर से उसे कमरे में बंद रखा गया था। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। नाबालिग के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
नाबालिग के भाई के अनुसार 15 नवंबर की दोपहर को आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी 13 वर्षीय बहन को करारी कस्बा बुलाया। फिर वहां एक कमरे में बंद कर दो युवकों ने रात भर उससे रेप किया। सुबह आरोपी पहले किशोरी को मंझनपुर लेकर गए और वहां उसे धमकाया। इसके बाद करारी इलाके के दरियापुर चौराहा स्थित एक मकान में ले जाकर पिटाई की। गैंगरेप की शिकायत कहीं भी करने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
मामले में सीओ का कहना है कि शिकायत के हिसाब से मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

admin 




