राम मंदिर दान चोरी मामला : चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 8 आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा है।
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी (FIR) में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के नाम शामिल नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से विपक्ष के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कुछ पदाधिकारियों की ओर से भी उनके खिलाफ सवाल उठाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में मंदिर प्रबंधन और दान राशि की गिनती की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया है। इसी के बाद दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई।
मामले की जांच लगातार जारी है। अब तक चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच में कुछ अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

admin 




