पीएम के रूप में मोदी के 12 साल पूरे, सीएम ने दी बधाई, किया अभिनंदन

पीएम के रूप में मोदी के 12 साल पूरे, सीएम ने दी बधाई, किया अभिनंदन

रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई एवं अभिनंदन किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह यात्रा विशेष रूप से प्रेरणादायी रही है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा प्रवाहित हो रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों सहित पूरे प्रदेश में सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, हर घर जल, जन-धन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विकास को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान आज नए भारत की पहचान बन चुका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।