सीसीपीएल-3 : रायपुर रायनोस की लगातार तीसरी जीत, हर्ष शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।
6 जून का दूसरा मैच बस्तर बायसंस तथा रायपुर रायनोस के मध्य खेला गया। रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 19.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से अनुज तिवारी ने 35 रन, अम्बरीश कुमार ने 25 रन तथा देव आदित्य सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया।
रायपुर रायनोस की ओर से आशिष चौहान तथा मयंक यादव ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोस ने 15.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। रायपुर रायनोस की ओर से हर्ष शर्मा ने 56 रन तथा अमित कुमार यादव ने 30 रन बनाये।
बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 2 विकेट प्राप्त किया।
रायपुर रायनोस ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। हर्ष शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।


admin 




