दिल्ली लौटने के पहले नवा रायपुर में राहुल गांधी का सरप्राइज स्टॉप,मैगी पॉइंट में साथ दिखे कांग्रेस के दिग्गज
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। शिविर से लौटते समय एयरपोर्ट जाने के दौरान उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुक गया, जहां उन्होंने चाय और मैगी का स्वाद लिया।
राहुल गांधी के अचानक रुकने से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता का माहौल बन गया। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। कुछ देर तक मैगी पॉइंट पर रुकने के बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
बड़े नेताओं ने भी लिया स्वाद
राहुल गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें सचिन पायलट,डॉ. चरण दास महंत, भूपेश बघेल,दीपक बैज,टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, उमेश पटेल, देवेंद्र यादव शामिल थे। सभी नेताओं ने मैगी,स्नेक्स,चाय का आनंद लिया और कुछ समय अनौपचारिक माहौल में बिताया।
संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में किया संवाद
इससे पहले राहुल गांधी ने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद किया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना बताया जा रहा है।
लोगों के बीच चर्चा का विषय बना 'मैगी पॉइंट'
नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर राहुल गांधी के अचानक पहुंचने की खबर तेजी से फैली। एयरपोर्ट रवाना होने से पहले लिया गया यह छोटा सा 'मैगी ब्रेक' लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बन गया है।

admin 




