कल आरसीबी-केकेआर के बीच मुकाबला, शाहरुख खान आ सकते हैं रायपुर

कल आरसीबी-केकेआर के बीच मुकाबला, शाहरुख खान आ सकते हैं रायपुर

रायपुर। रायपुर में 13 मई को होने वाला आरसीबी व केकेआर का मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, मेगा शो बनने जा रहा है। वजह हैं बॉलीवुड के किंग खान। खबर है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान पहली बार रायपुर पहुंचेंगे और स्टेडियम में बैठकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाएंगे। यानी 13 मई को रायपुर में सिर्फ चौके-छक्के नहीं, स्टार पॉवर भी देखने को मिलेगी।