Big Breaking : अमित शाह की मौजूदगी में आज महानदी विवाद पर बड़ी बैठक,दिल्ली दौरे पर सीएम साय

Big Breaking : अमित शाह की मौजूदगी में आज महानदी विवाद पर बड़ी बैठक,दिल्ली दौरे पर सीएम साय

रायपुर (चैनल इंडिया)।  छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। 

दिल्ली रवाना होने से पूर्व सीएम साय ने कहा कि आज दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूँ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मध्य लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद के समाधान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक होगी।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) को लिखित रूप से आश्वस्त किया है कि दोनों प्रदेशों के व्यापक हित में आयोग द्वारा लिया गया निर्णय दोनों राज्य सरकारों को मान्य होगा।

इससे पहले 20 सितंबर को विष्णुदेव साय और मोहन चरण मांझी की भुवनेश्वर में मुलाकात हुई थी। दोनों राज्यों के बीच महानदी मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ी है और आपसी सहमति से समाधान तलाशने की कोशिश जारी है। 30 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में भी दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई थी। केंद्र के मुताबिक दोनों राज्य बातचीत और तकनीकी सहयोग के जरिए आपसी सहमति से समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब नजर एक अक्टूबर की बैठक पर है कि महानदी के पानी को लेकर दोनों राज्यों की बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है।