SAMEEKSHA 2026 में JITO रायपुर चैप्टर का गौरवपूर्ण सम्मान
रायपुर। जीतो रायपुर चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया को मिला “Best Chapter” सम्मान, रायपुर की सक्रियता और उत्कृष्ट कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
Jain International Trade Organisation (JITO) द्वारा आयोजित SAMEEKSHA 2026 में JITO रायपुर चैप्टर ने अपनी सक्रियता, संगठनात्मक कार्यक्षमता और उल्लेखनीय पहलों के लिए विशेष पहचान हासिल की। 22 से 24 अगस्त 2026 तक इंदौर के Brilliant Convention Centre में आयोजित इस राष्ट्रीय Recognition & Awards समारोह में JITO के वर्ष 2024–26 के National or International Chapters और Zones के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर JITO रायपुर चैप्टर के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरडिया को “Best Chapter” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर चैप्टर की टीम द्वारा कार्यकाल के दौरान किए गए निरंतर प्रयासों, सदस्य सहभागिता, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों तथा JITO के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उपलब्धियों का परिणाम माना जा रहा है।
चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया तथा चीफ सेक्रेटरी अंकुश गोलेच्छा के साथ Chapter Members, Ladies Wing और Youth Wing की सक्रिय भागीदारी ने चैप्टर की गतिविधियों और विकास को गति दी है।
तिलोकचंद बरडिया के नेतृत्व में JITO रायपुर चैप्टर ने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली आयोजनों को सफलतापूर्वक आयोजित किया। इनमें Pagariya JBN 360° Raipur, Prerna – Safalta Ka Sutra, World Navkar Mahamantra Day, JITO Aagaz 4.0, JITO National Job Fair 3.0 सहित विभिन्न Business Networking, Youth एवं Ladies Wing की गतिविधियां प्रमुख रहीं।
समारोह में JITO के अपेक्स चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी जी, अपेक्स अध्यक्ष श्री विजय भंडारी जी, अपेक्स उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोजतिया जी, अपेक्स जनरल सेक्रेटरी श्री ललित कुमार दांगी जी, अपेक्स सेक्रेटरी श्री महावीर चपलोत जी, अपेक्स कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार जैन जी, MPVG zone अध्यक्ष श्री हितेंद्र मेहता जी, MPVG zone सेक्रेटरी श्री दिलीप सी जैन, के साथ फिल्म जगत से अभिनेत्री श्री मति ट्विंकल खन्ना जी एवं मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। सेलिब्रिटी अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरडिया के नेतृत्व में श्री अंकुश गोलछा, श्री आलोक जैन, श्रीमती. कुसुम श्रीश्रीमाल, श्रीमती. मोनिका सुराना और श्री प्रखर तालेड़ा ने JITO रायपुर चैप्टर की ओर से समीक्षा 2026 में भाग लिया।
“Best Chapter” का सम्मान JITO रायपुर के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी है। इस उपलब्धि के लिए Chapter Chairman श्री तिलोकचंद बरडिया ने JITO Apex, MPCG Zone leadership, Chapter Office Bearers, Members, Youth Wing, Ladies Wing और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
admin




