रायपुर मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार,नाचने के दौरान विवाद में पेपर कटर से किया था युवक की हत्या

रायपुर मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार,नाचने के दौरान विवाद में पेपर कटर से किया था युवक की हत्या

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में गौरव सेन की हत्या की गई थी। नाचने के दौरान धक्का-मुक्की होने पर नाबालिग ने टेंट में इस्तेमाल होने वाले पेपर कटर से गौरव की जांघ पर वार किया था। अस्पताल में उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया।
 
पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे शोभायात्रा के दौरान स्वर्ण जयंती चौक पर धुमाल के साथ लोग पहुंचे थे। इसी दौरान नाचने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि विवाद के बाद बालक ने पास में पड़ा पेपर कटर उठाकर गौरव पर वार किया और मौके से चला गया।
 
मृतक के भाई अजय सेन की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में संबंधित बालक को अभिरक्षा में ले लिया।
 
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बालक ने विवाद के दौरान पेपर कटर से वार करने की बात बताई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पेपर कटर जब्त कर प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।