सीके नायडू ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम घोषित,16 खिलाड़ियों का चयन
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 सत्र 2026-27 के पहले तीन मुकाबलों के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम की कमान अभिषेक कुमार सिंह को सौंपी गई है।
चयनित टीम में भिलाई से अभिषेक कुमार सिंह, बिलासपुर से अंकित कुमार और जितेश धर्मेंद्र कुमार, रायपुर से अनुराग साहू, आशीष कुमार डहरिया, दरशील भाटिया, शाश्वत शारदा, शोभित शर्मा और वरुण सिंह भुई (उपकप्तान) शामिल हैं। वहीं राजनांदगांव से बी. बालाजी राव (विकेटकीपर), भिलाई से दिवाकर ताम्रकार और साहिल रजत शरीफ, बीएसपी से मनराज सिंह ढिल्लों, धमतरी से नवदीप सामले, बीएसपी से प्रथम जाचक तथा नारायणपुर से यश कुमार वर्दा का चयन हुआ है।
जम्मू से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत
छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला 12 से 15 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जम्मू में होगा। इसके बाद 19 से 22 अक्टूबर तक गुजरात से भिलाई में, जबकि 3 से 6 नवंबर तक मध्यप्रदेश से भिलाई में मुकाबला होगा।
इसके बाद छत्तीसगढ़ 18 से 21 जनवरी 2027 तक चंडीगढ़ से रायपुर में, 25 से 28 जनवरी तक पंजाब से न्यू चंडीगढ़ में और 2 से 5 फरवरी तक दिल्ली से दिल्ली में खेलेगा।
admin



