Raipur Breaking : रायपुर में देर रात चाकूबाजी में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास शनिवार रात 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। हमलावर कौन था और हत्या की वजह क्या है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने हत्या की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, आरोपी फिलहाल अज्ञात है और उसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान और हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
admin



