रायपुर के नवीन मार्केट में निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर के नवीन मार्केट में निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी के नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पंडाल में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।