नीमूबेन जयंतीभाई बांभनीय, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार से प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की नई दिल्ली में मुलाकात
सीएमआर जमा चावल व्यवस्था में संशोधन तथा भारतीय खाद्य निगम में चावल डिलीवरी की व्यवस्था एवं पर्याप्त रैक मूवमेंट हेतु सुझाव एवं चर्चा
रायपुर। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार से प्रदेश एसोसिएशन ने मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, महामंत्री विष्णु बिंदल, उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, सह कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं बनवारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा ने बताया कि इस दौरान प्रदेश की राइस मिलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा गया। प्रमुख बिंदु थे:
-
पर्याप्त रैक की उपलब्धता
-
30/11/26 तक बचत चावल का निस्तारण
-
अन्य स्रोतों से चावल का निस्तारण
केंद्रीय राज्य मंत्री ने राइस मिलों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
प्रदेश एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
admin




