छह जिलों में एक साथ इनकम टैक्स के छापे : 16 से अधिक टीमों ने संभाला मोर्चा

छह जिलों में एक साथ इनकम टैक्स के छापे : 16 से अधिक टीमों ने संभाला मोर्चा
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में बुधवार तडक़े इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में 16 से अधिक टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचना के आधार पर की जा रही है।
रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के दफ्तर, उसके मालिकों के घर समेत 3-4 ठिकानें ढ्ढञ्ज विभाग की रडार पर आए हैं। रायगढ़ इस्पात के मालिक श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल के घर के अलावा दफ्तर और उद्योग में छापा पड़ा है। इन सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर आयकर विभाग की टीमें सुबह पांच बजे से टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
 
राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर आईटी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई सामने आई है. चंदखुरी स्थित बहनाकाड़ी गाँव के एक फेक्ट्री में दबिश दी गई है. वहीं तेलीबांधा रिंग रोड-1 स्थित पीआरए ग्रुप के ऑफिस में छापा पड़ा रहा है। इसके अलावा रिंग रोड, शंकरनगर और खम्हारडीह इलाके में भी छापेमारी की खबर है। 
बिलासपुर में लोहा कारोबारी के यहां छापा
बिलासपुर में संभाग के बड़े लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की। तीन गाडिय़ों में पहुंचे  अधिकारियों ने विद्या नगर स्थित उनके निवास पर जांच शुरू की। टीम दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ कारोबारी से पूछताछ भी कर रही है फिलहाल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।