बारिश के बीच गिरी बिजली, 16 वर्षीय छात्र की मौत; 3 साथी झुलसे
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 16 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक 9वीं कक्षा में पढ़ता था। हादसे में उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी झुलस गए। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
करगीकला में 17 बकरा बकरियों की मौत
इधर, कोटा क्षेत्र के करगीकला में भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। यहां बिजली की चपेट में आने से 17 बकरा बकरियों की मौत हो गई। घटना से दो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
लगातार बारिश के बीच हुई इन घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
admin



