छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने दिया विकास का संदेश

छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने दिया विकास का संदेश

रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय, राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह तो बिलासपुर में तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस राज्य एवं जिला स्तरीय समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ​राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य-स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य की विकास यात्रा और भावी योजनाओं को साझा किया। छत्तीसगढ़ भर के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश के प्रमुख जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।

प्रमुख जिला मुख्यालयों की बात करें तो राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और आम जनता को संबोधित किया। वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर (जगदलपुर) में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।
    
सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।

इसी क्रम में रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।

         बलौदाबाजार-भाटापारा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा से सांसद विजय बघेल, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई से सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव से सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर से सांसद चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने-अपने आवंटित जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।। इसके साथ ही गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैया लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों ने तिरंगा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन कर समारोह को गरिमा प्रदान की।