रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द रहेंगी 51 ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें गाड़ियों की स्थिति

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द रहेंगी 51 ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें गाड़ियों की स्थिति
रायपुर: यदि आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में आगामी 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विभिन्न रूटों पर चलने वाली 51 यात्री ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस तकनीकी कार्य के कारण कई प्रमुख एक्सप्रेस और लंबी दूरी की गाड़ियां अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह से रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।