स्ट्रॉन्ग वूमेन पावर क्लब द्वारा गोवा थीम पर रंगारंग किटी आयोजन सम्पन्न
रायपुर। हर माह की भांति इस माह भी स्ट्रॉन्ग वूमेन पावर क्लब द्वारा 5 तारीख को विशेष किटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम “गोवा थीम” रखी गई, जिसका आयोजन नीता रत्नू अकैडमी में बड़े ही उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर नीता थापा के साथ अध्यक्ष रूबी सिंह, उपाध्यक्ष सविता राय एवं क्लब की अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाओं ने गोवा थीम के अनुरूप आकर्षक ड्रेस, खूबसूरत क्राउन और स्टाइलिश लुक में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर मनोरंजक गेम्स, स्वादिष्ट व्यंजनों एवं विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने मिलकर इस गोवा थीम पार्टी को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में रुचि वर्मा, रूपा सिंह, स्मिता, समता, नेहा एवं वर्षा सोनी सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने आपसी प्रेम, सहयोग और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
स्ट्रॉन्ग वूमेन पावर क्लब निरंतर महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने, उनका उत्साहवर्धन करने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से खुशियों के रंग भरने का कार्य करता आ रहा है।

admin 





