महादेवसाल जाने वालों के लिए खुशखबरी: 30 जुलाई से 8 ट्रेनों का स्पेशल स्टॉपेज
रायपुर। महादेवसाल मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महादेवसाल स्टेशन पर चार जोड़ी (आठ) ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।
रेलवे के अनुसार, इस अवधि में साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस तथा टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। इससे श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।
इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : सुबह 9:47 बजे आगमन, 9:48 बजे प्रस्थान।
- 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : 3:17 बजे आगमन, 3:20 बजे प्रस्थान।
- 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस : 7:24 बजे आगमन, 7:26 बजे प्रस्थान।
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस : 3:45 बजे आगमन, 3:47 बजे प्रस्थान।
- 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस : 8:56 बजे आगमन, 8:58 बजे प्रस्थान।
- 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस : 5:23 बजे आगमन, 5:25 बजे प्रस्थान।
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस : रात 9:05 बजे आगमन, 9:07 बजे प्रस्थान।
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस : रात 2:03 बजे आगमन, 2:05 बजे प्रस्थान।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को महादेवसाल मंदिर तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

admin 




