बढ़ता कारवां-व्यापारियों का बढ़ता विश्वास : ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन” अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ

बढ़ता कारवां-व्यापारियों का बढ़ता विश्वास : ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन” अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लिए बेहद गर्व का क्षण रहा।  प्रतिष्ठित ”ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन” अब आधिकारिक रूप से चेम्बर का नया सदस्य बन गया है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष जैन, महामंत्री शुभम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी को इस नए सफर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

चेम्बर अध्यक्ष थौरानी के कुशल नेतृत्व में चेम्बर लगातार व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठा रहा है और व्यापार संचालन की हर तकनीकी परेशानी को दूर कर रहा है, जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश भर के व्यापारिक संघ लगातार चेम्बर से जुड़ रहे हैं। 

इस गरिमामयी अवसर पर सलाहकार गुरजीत सिंह संधू, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, उपाध्यक्ष -दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, अमरदास खट्टर, जितेंद्र शादीजा, मंत्री-राहुल खूबचंदानी, आकाश डुडानी सहित एसोसिएशन के सदस्यगण एवं चेम्बर पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चेम्बर ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन का चेम्बर परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।