बिरगांव में कल किसान मजदूर सम्मेलन

बिरगांव में कल किसान मजदूर सम्मेलन
रायपुर। बिरगांव के बुधवारी बाजार परिसर में कल 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा, किसान-मजदूर सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। इनमें प्रगतिशील किसान, औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र के मजदूर, डॉक्टर, नर्स, शिक्षक, सफाई कर्मचारी, गौ-सेवक और दाइयां शामिल हैं। इसके साथ ही कुम्हार, मूर्तिकार, नाई, मड़ई और छेरछेरा समितियों से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।