चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को जन्मदिन की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को जन्मदिन की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। चैनल इंडिया ग्रुप के प्रधान संपादक पवन दुबे ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की।  प्रधान संपादक पवन दुबे ने पुष्प गुच्छ भेंटकर छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधान संपादक पवन दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ,सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। विदित हो कि 15 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर पूर्व संध्या से ही जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने जन सैलाब उमड़ पड़ा है।