विश्वास और विकास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर 12 वर्ष पूरे

विश्वास और विकास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर 12 वर्ष पूरे
सफल नेतृत्व वह है जो राष्ट्र 
को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दे
रायपुर।  10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की विजय है। मुझे आज भी 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और अटल बिहारी वाजपेयी का वह उद्घोष याद है जब उन्होंने कहा कि ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटों पर सिमट गई, तब विरोधियों ने उपहास किया। फिर 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटों के ऐतिहासिक जनादेश ने उस विश्वास को साकार कर दिया। 26 मई 2014 को जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब स्पष्ट हो गया था कि यह केवल सरकार का नहीं, बल्कि राष्ट्र के विचार का परिवर्तन है। यह राजनीति को सत्ता से सेवा की ओर ले जाने का संकल्प था।
15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए मुझे नरेंद्र भाई मोदी के साथ अनेक अवसरों पर काम करने और संवाद करने का अवसर मिला। मोदी आज भी गांव, गरीब, किसान और वंचित वर्ग की पीड़ा को उसी संवेदनशीलता से समझते हैं। जब छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई आए थे। उन्होंने तब कहा था कि गरीब का सम्मान और उसकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति ही सुशासन का सबसे बड़ा आधार है। आज मोदी के नेतृत्व में 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है।
पिछले 12 वर्षों में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर मिले, और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे पहुंची है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात हो या नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के लिए 33त्न आरक्षण का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास। 12 वर्षों में मोदी ने विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सामाजिक न्याय, सम्मान और जनकल्याण का माध्यम बनाया है। उन्होंने भारत के विकास को नई गति दी है। चिनाब रेल ब्रिज, अटल सेतु, वंदे भारत ट्रेन के साथ ही 64 लाख लोमीटर रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करते हुए विश्व में दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क बनाने की बात हो या 1155 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क जैसे अनेकों कार्य मोदी के नेतृत्व में यह विकास कार्य आज नए भारत की पहचान बन चुके हैं। 2014 में जब मोदी ने देश की बागडोर संभाली, तब भारत विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।
10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्वाचित कार्यकाल के 4399 दिन पूर्ण कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। यह उपलब्धि केवल किसी व्यक्ति या दल की विजय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भारत में जनता द्वारा बार-बार व्यक्त किए गए विश्वास की ऐतिहासिक अभिव्यक्ति है। जब मैं प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देखता हूं, तो मुझे यह केवल एक सरकार का कार्यकाल नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के पुनर्जागरण का कालखंड दिखाई देता है। गरीब कल्याण से लेकर आर्थिक प्रगति तक, अधोसंरचना निर्माण से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक, सांस्कृतिक पुनर्जागरण से लेकर वैश्विक नेतृत्व तक हर क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है।
भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौथे कार्यकाल के दौरान भारत विकसित राष्ट्र बनने की अपनी यात्रा को और अधिक गति देगा। देश की जनता ने पिछले वर्षों में जिस नेतृत्व, नीयत और परिणामों को देखा है, है, वह विश्वास आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगा। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में शामिल होगा, बल्कि 21वीं सदी में मानवता को दिशा देने वाले राष्ट्र के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा।