महिला चेंबर की आमसभा में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू, महिलाओं को कानूनी जागरूकता और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

महिला चेंबर की आमसभा में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू, महिलाओं को कानूनी जागरूकता और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

रायपुर। महिला चेंबर की आमसभा की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के हित में आयोग की ओर से किए जा रहे कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

बैठक में महिला चेंबर की बहनों ने जिलेवार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल का सुझाव दिया। इस पर डॉ. साहू ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी होने से वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक और सशक्त बनेंगी।

बैठक में डॉ. इला गुप्ता, मनीषा तरवानी, नम्रता अग्रवाल सहित महिला चेंबर की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं।