पार्षद अंबर अग्रवाल ने पेश की मिसाल,दूसरे वार्ड में पहुंच संभाली राहत की कमान
रायपुर। जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं होती,इसका उदाहरण जोन-5 के अध्यक्ष एवं पार्षद अंबर अग्रवाल ने पेश किया। ब्राह्मणपारा वार्ड में देर रात एक विशाल पेड़ मकान के पास गिरने से परिवार के सदस्य घर के भीतर फंस गए। सूचना मिलते ही अंबर अग्रवाल ने तत्काल वार्ड के पार्षद अजय साहू से संपर्क किया और खुद मौके पर पहुंच गए।

मौके पर जोन-4 के गार्डन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर अंबर अग्रवाल ने बिना देर किए जोन-5 की गार्डन विभाग की टीम को बुलाया। कुछ ही देर बाद जोन-4 की टीम भी पहुंच गई। दोनों जोनों की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर पेड़ हटाया और घर में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
अंबर अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर भले ही अलग-अलग जोनों में विभाजित हो, लेकिन सभी पार्षद एक-दूसरे के सहयोगी हैं। संकट की घड़ी में जरुरतमंदों की मदद करना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पार्षद अजय साहू के वार्ड में सहयोग कर उन्हें खुशी हुई।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पार्षद अजय साहू ने बताया कि रात में ही मौके पर पहुंचकर परिवार को घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी। सुबह पेड़ हटने के बाद फंसे सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने त्वरित सहयोग के लिए जोन 5 अध्यक्ष व पार्षद अंबर अग्रवाल और गार्डन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

admin 




