नितिन नवीन और स्मृति ईरानी से मिले सीएम

नितिन नवीन और स्मृति ईरानी से मिले सीएम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। उनके बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।