कंगना रनौत की "इमरजेंसी" नहीं होगी इस साल रिलीज, जाने कब आएगी फिल्म
नई दिल्ली। कंगना रनौत की 'कंट्रोवर्सियल' फिल्म "इमरजेंसी" की नई रिलीज डेट जारी हो चुकी है। दरअसल, कंगना रनौत की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन अब कहीं जाकर फिल्म रिलीज़ होने वाली है। अब यह फिल्म इस साल 2024 में रिलीज न हो कर, 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है जब देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी। फिल्म की राइट और डायरेक्टर कंगना रनौत हैं। यही नहीं, कंगना रनौत फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं।
ऐसे मुश्किल किरदार को निभाना कंगना के करियर के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपडेट साझा करते हुए, कंगना ने लिखा, ‘देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महागाथा और वह क्षण जिसने भारत की नियति को बदल दिया। इमरजेंसी, सिनेमाघरों में 17 जनवरी 2025 को।'
View this post on Instagram
फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक सहित कई कलाकार शामिल हैं। जी स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और रेनू पिट्टी द्वारा निर्मित, इमरजेंसी में संचित बलहारा और जी.वी. प्रकाश कुमार का म्यूजिक है।

admin 




