उमरगांव में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

उमरगांव में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट.

नगरी। नव दुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव पर्व पर ग्राम उमरगांव में रात्रिकालीन जय अम्बे पुरन जस झांकी परिवार अरकार बालोद की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋषि ओटी सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव,पीला राम ध्रुव एसडीओ रूद्री,ईश्वर पटेल जनपद सदस्य उमरगांव, सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत उमरगांव, मोहन पुजारी सांसद प्रतिनिधि,ओमप्रकाश नेताम पूर्व अध्यक्ष जल उपभोक्ता , कृपा राम ठाकुर, चन्द्रहास पटेल , उपेन्द्र साहु,शान्तानु पुजारी,अजय सिन्हा, सोहन पटेल के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी अतिथियों का आयोजक समिति के महेश अग्रवाल अध्यक्ष नव दुर्गा महोत्सव समिति उमरगांव, कृष्ण कुमार मारकोले उपाध्यक्ष, हेमंत ठाकुर, देवेन्द्र सेन,रोमेश साहु, नारायण पुजारी, विष्णु शेष, तुका राम, सहित सभी पदाधिकारीयों ने गुलाल और बेच लगाकर स्वागत सत्कार किया इस मौके पर समस्त ग्रामवासी उमरगांव बड़ी संख्या में उपस्थित थे।