मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,6 लोग घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,6 लोग घायल

रायपुर। कोंडागांव के जूनवानी के पास मंत्री केदार कश्यप का काफिलासड़क हादसे का शिकार हो गया।
सामने से आ रही स्कॉर्पियो से काफिले की गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। मंत्री केदार कश्यप तत्काल घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों का समुचित प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कराया गया है। घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।