रेलवे में TTE की नौकरी दिलाने के नाम पर 13.07 लाख की ठगी

रेलवे में TTE की नौकरी दिलाने के नाम पर 13.07 लाख की ठगी

बिलासपुर। रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिलासपुर के एक युवक से 13.07 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

UPI और PhonePe से ट्रांसफर किए रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, दयालबंद निवासी रविकांत यादव को आरोपी ने रेलवे में TTE की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपी की बातों में आकर युवक ने दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच UPI और PhonePe के माध्यम से कुल 13.07 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

न नौकरी मिली, न वापस हुए पैसे

रकम देने के बावजूद रविकांत यादव को रेलवे में नौकरी नहीं मिली। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तब भी रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।