सब्जी में नहीं डालना चाहिए "हल्दी", कारण जानकर हो जाएंगे आप हैरान

सब्जी में नहीं डालना चाहिए "हल्दी", कारण जानकर हो जाएंगे आप हैरान

नई दिल्ली। भारत के सभी घरों के रसोई में मौजूद हल्दी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ स्वाद को बढ़ाने बल्कि, व्यंजन में कलर को बढ़ाने का काम भी करती है। लेकिन आपको बता दें हल्दी का सिर्फ इतना ही काम नहीं है। हल्दी को सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। आमतौर पर लगभग हर घर में हर दिन हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हल्दी को कौन सी सब्जी में नहीं डालना चाहिए। जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना। कई सब्जियां ऐसी भी हैं जिनमें हल्दी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आइये जानते हैं किन-किन सब्जियों में हल्दी को नहीं डालना चाहिए।

मेथी :
सर्दियों के मौसम में मेथी की सब्जी खूब बनाई जाती है। मेथी को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है। आपको बता दें कि मेथी की सब्जी में हल्दी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि इससे इसका रंग और स्वाद दोनों खराब हो सकता है।

बैंगन :
बैंगन की सब्जी में भी हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे रंग के साथ-साथ हल्दी डालने से स्वाद में कड़वाहट हो जाती है।

काली मिर्च :
नमक और पिसी हुई काली मिर्च से बनाई जाने वाली सब्जियों में भी हल्दी नहीं डालना चाहिए। वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है।