शनिदेव को प्रसन्न करने पूजा के दौरान इन बातों पर रखें विशेष ध्यान,होंगे प्रसन्न और देंगे आपकों शुभ फल
शनिवार को आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते हैं। पूजा की विधि और विधान होता है। पूजा में जरा सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। ऐसे में यह जानना भी आवश्यक है कि सही विधि और विधान क्या है। विधि और विधान से की गई पूजा फलदायी होती है। इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के दौरान इन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शनिदेव की तरफ पीठ करके कभी न बैठें। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
शनिदेव की पूजा आराधना करते समय आपको रंगों का भी ध्यान रखना चाहिए। शनिदेव की पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए, क्योंकि लाल रंग मंगल का कारक है और शनि मंगल के शत्रु ग्रह में गिने जाते हैं। इस दिन नीला अथवा काले रंग का कपड़ा पहना शुभ माना जाता है।
अगर आप शनिदेव को तेल अर्पित करते हैं तो भूल कर भी इसके लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल न करें। शनिदेव को तेल अर्पित करने के लिए लोहे के बर्तन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
शनि देव की पूजा करते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर पूर्व की तरफ मुख करके पूजा की जाती है, लेकिन शनिदेव की पूजा पश्चिम की तरफ की जाती है, क्योंकि वह पश्चिम के स्वामी कहे जाते हैं।

admin 




