राजधानी हुई इतनी 'जहरीली', 5वीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई होगी ऑनलाइन
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की हवा बद से बद्तर होती जा रही है। कई जगहों पर गुरुवार को AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 के पार रहा। दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है। GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है। इस गम्भीर स्थिति पर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली की सरकार ने यह फैसला लिया है कि 5वीं तक के क्लास अगले निर्देश तक ऑनलाइन चलेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ने लिखा, "बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दें।"

admin 




