Raipur Breaking : मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक,महत्वपूर्ण फैसलों का इंतजार

Raipur Breaking : मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक,महत्वपूर्ण फैसलों का इंतजार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।प्राथमिकताओं से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ राहत देने वाले मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है। बैठक में सभी मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।