CG Breaking : गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन,अधिसूचना जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। हाई कोर्ट के सीटिंग जज नरेंद्र कुमार व्यास की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में दो सेवानिवृत्त जज नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर को सदस्य बनाया गया है। इसका छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।


admin 




