रोटरी की कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे गरबा के स्टेप्स
रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर की ओर से 14 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को करेंसी टावर स्थित सैकॉइस जिम में पहली गरबा कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में कोरियोग्राफर प्रिया आहूजा ने प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स का अभ्यास कराया। उन्होंने चोगड़ी, ढोड़ा सहित कई पारंपरिक गरबा स्टेप्स की बारीकियां समझाईं। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ स्टेप्स सीखे और संगीत की धुन पर अभ्यास किया।
आयोजकों ने बताया कि 14 अक्टूबर को होने वाले गरबा आयोजन को लेकर क्लब सदस्यों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की चेयरपर्सन रुचिका चंडक और अदिति गुमास्ता हैं। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को गरबा की प्रस्तुति के लिए तैयार किया जा रहा है।
admin



