राजधानी में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है।
नई दरों के मुताबिक रायपुर में पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 99 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल अब 105.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर परिवहन, माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार डीजल महंगा होने से सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।


admin May 18, 2026 0 213
admin May 16, 2026 0 205
admin Apr 30, 2026 0 195
admin May 16, 2026 0 194
admin May 16, 2026 0 193




