मकान में सजी थी जुए की महफिल: पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा

मकान में सजी थी जुए की महफिल: पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 55 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालमपुर वार्ड स्थित एक मकान में जुए की महफिल सजी हुई है और बड़ी रकम दांव पर लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। 

पुलिस की कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घेराबंदी कर पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से 55 हजार 600 रुपये नकद जब्त किए गए। 

सभी आरोपी धमतरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टे जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।