दांपत्य रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और विश्वास: जेसीआई के 'प्यार का नग़मा' में छत्तीसगढ़-ओडिशा के 40 कपल होंगे शामिल
रायपुर। दांपत्य जीवन को और अधिक मजबूत, खुशहाल और सकारात्मक बनाने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर नोबल 19 जुलाई को वीआईपी रोड स्थित मधुबन फार्म में ज़ोन स्तरीय कार्यक्रम "प्यार का नग़मा" आयोजित करेगा। पूरे दिन चलने वाली इस विशेष कार्यशाला में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न शहरों से चयनित 40 दंपती हिस्सा लेंगे।
जेसीआई का यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2012 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों का चयन पायलट फैकल्टी द्वारा किया जाता है, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहे।
10 घंटे की इस कार्यशाला में दंपतियों को प्रेम, विश्वास, संवाद, सम्मान और आपसी समझ जैसे वैवाहिक जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के पायलट फैकल्टी PPP JFR राजेश अग्रवाल अपने अनुभवों के आधार पर सफल वैवाहिक जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र साझा करेंगे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण के साथ कपल एंगेजमेंट एक्टिविटीज़, मनोरंजक गेम्स, विशेष कपल अवॉर्ड्स और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को सीखने के साथ यादगार अनुभव भी मिलेगा।
इस अवसर पर जेसीआई ज़ोन प्रेसिडेंट सीए जेएफपी प्रणव लाठ मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी चेयरमैन जेएफएम नीतू अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी गरिमा गुप्ता तथा होस्ट एलओ प्रेसिडेंट जेसी सुलभा पांडेय के नेतृत्व में निभाई जा रही है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

admin 




