भारत ने फिर मनवाया दुनिया को अपना लोहा, "हाइपरसोनिक मिसाइल" का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। आज 17 नवंबर रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- "भारत ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।" रिपोर्ट्स की माने तो, हाइपरसोनिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक पल है और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हमारे देश को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों की क्षमता है।’’ राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), सशस्त्र बलों और उद्योग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

admin 




